अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता गोविंद की अचानक तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

अन्न-जल त्यागकर अनशन पर बैठे कांगे्रस नेता गोविंद गोयल की अचानक तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती 

भोपाल, प्रदेश कांगे्रस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल बीते दो दिन से पुरानी विधानसभा मिंटो हाल परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समीप अन्न-जल त्यागकर अनशन पर बैठे हैं। रात्रि करीब आठ बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें नजदीकी 1250 अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
श्री गोयल ने  प्रदेश में चल रहे राजनैतिक घटनाक्रम और प्रजातंत्र को बचाने तथा दलबदल करने वाले विधायकों को सद्बुद्धि और सद्भाव के लिए आज सैकड़ांे कांगे्रस के कार्यकर्ता की मौजूदगी में आज दोपहर 12 बजे से सद्बुद्धि यज्ञ (हवन) किया था।
श्री गोयल दो दिन से बिना अन्न जल के अनशन पर बैठे हैं। जाहिद खान, सज्जन सिंह परमार, टी.आर. गेहलोत, हीरालाल, आशीष श्रवण, मोहन मालवीय, चेतन साहू, राकेश सिहोते, मो. सरवर खान,  आकाश खरे, अनिल अहिरवार आदि कांगे्रस कार्यकर्ता श्री गोयल को अस्पताल लेकर पहुंचे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment