दोपहर बाद राजधानी भोपाल में हल्की बारिश

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। आसमान बादल छाया रहा, भोपाल के आसपास के इलाकों मौसम खराब होने के चलते हल्की हवाओं के साथ कहीं कहीं बारिश दर्ज की गयी। इंदौर में सुबह बादल छाए रहे और सूरज की बादलों से लुकाछुपी जारी रही। सुबह से उमस का असर बरकरार रहा।

इंदौर में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 31.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार की रात इस माह की सबसे गर्म रात रही। 

सड़कों पर दो पहिया वाहनों पर निकले लोगों को धूप की चुभन महसूस हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले तीन से चार दिन शहर में वर्षा नहीं हाेगी और तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले तीन से चार दिन शहर मे वर्षा की गतिविधियों में कमी आएगी। सितंबर के दूसरे सप्ताह में इंदौर सहित प्रदेशभर में वर्षा की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है। इंदौर में इस मानसून काल में अब तक एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र पर 997.8 मिमी वर्षा हो चुकी है।

मध्यप्रदेश में अभी कोई सिस्टम नहीं बन रहा है। उमस के कारण कई जिलों में मौसम सक्रिय हो सकती हैं। ऐसे में बारिश तो हो सकती है। अभी तक की स्थिति में 8 सितंबर के बाद नया सिस्टम बनने के आसार बने हुए हैं। ऐसे में सितंबर का दूसरा सप्ताह बारिश के लिए अच्छा हो सकता है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment