ये हैं दुनिया के सबसे लंबी उम्र के जीवित दंपती

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकार्ड्स ने जापान के एक दंपती को सर्वाधिक उम्र के जीवित युगल के रूप में दर्ज किया है। पति का नाम मसाओ मसुमोटो है, जिनकी उम्र 108 साल है।

उनकी पत्‍नी मियाको सोनोडा है जो कि 101 साल की हैं। दोनों की शादी 20 अक्‍टूबर 1937 को हुई थी। उनके वैवाहिक जीवन को 81 साल हो चुके हैं। दोनों की उम्र मिली ली जाए तो यह संयुक्‍त आयु 208 साल और 259 दिन की होती है।

यह गणना पिछली 25 जुलाई के अनुसार है जो कि गिनीज बुक की टीम ने की थी। दोनों की पांच पुत्रियां हैं जो 77 से 66 साल के बीच की उम्र की हैं। कुल 13 नाती-पोते हैं।

उनके 25 वें नाती-पोते का जन्‍म कुछ ही दिनों में होने वाला है। हालांकि ये दंपती अभी सबसे अधिक उम्र के हैं लेकिन उन्‍हें अभी कुछ और दिन रुकना होगा।

उनसे पहले यह रिकार्ड नार्वेजियन कार्ल और गुडरुन डोलवेन के नाम पर है जिनकी संयुक्‍त आयु 210 साल और 65 दिन है। गुडरुन की वर्ष 2004 में मृत्‍यु हो गई थी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment