प्रेग्नेंट सानिया का टेनिस खेलते हुए वीडियो वायरल

हैदराबाद। भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सानिया अपने खेल को लेकर नहीं बल्कि अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस टेनिस स्टार का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को उनके समर्थक काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल सानिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी एक वीडियो पोस्ट की है। वीडियो में सानिया का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। मालूम हो सानिया गर्भवती हैं और दो माह के बाद वह मां बनने वाली हैं।

viral-vedio

वीडियो में सानिया टेनिस खेलती नजर आ रही हैं। टेनिस सनसनी के वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी हिम्मत को सलाम कर रहे हैं। दरअसल गर्भावस्था में जहां आम महिलाएं आराम करना पसंद करती हैं, वैसे में सानिया टेनिस कोर्ट में उतर कर अपने जज्बे को दिखाया है। गर्भावस्था के दौरान सानिया ने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर चुकी हैं। गौरतलब हो कि चोट और गर्भावस्था के कारण सानिया लंबे समय से टेनिस कोर्ट से बाहर चल रही हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वह 2022 टोक्यो ओलिंपिक से टेनिस कोर्ट में वापसी करेंगी।

उन्होंने कहा- हम अब भी 2018 में हैं। मेरा लक्ष्य निश्चित तौर पर वापसी की कोशिश और ओलिंपिक खेलों में प्रतिस्पर्धा करना है। मैंने अपने जीवन में 'महिला के पारंपरिक जीवन के तरीके' का पालन नहीं किया। मैं हमेशा अलग चली हूं और इससे काफी खुश हूं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment