भोपाल को "स्वस्थ भारत यात्रा "के तहत मिला बेस्ट सिटी अवार्ड

Bhopal. नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे की उपस्थिति में संयुक्त कलेक्टर और DO, खाद्य सुरक्षा, भोपाल श्वेता पवार और संयुक्त नियंत्रक  ब्रजेश सक्सेना को स्वास्थ्य सचिव प्रीटी सूडान और भारतीया खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की चैयरमेन रीता टियोटिया द्वारा सम्मानित किया गया। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री  विजय भास्कर भी उपस्थित थे।

      देश भर में 10 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 6 मार्गों से होते हुए 26 जनवरी को दिल्ली में समाप्त हुई स्वस्थ भारत यात्रा का चौथा मार्ग भोपाल से 18 दिसम्बर,2018 से 20 दिसंबर ,2018 तक गुजरा था।

      उक्त यात्रा के दौरान 19 दिसम्बर को भोपाल में प्रात: प्रभातफेरी का आयोजन किया गया था, जिससे लगभग 4 हजार लोगों ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ आयुक्त , खाद्य सुरक्षा श्रीमती पल्लवी जैन गोयल ने किया था। दिन भर विभिन्न स्थानों पर हेल्थी फूड पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक कॉलेज में तथा एक सार्वजनिक स्थल (रविंद्र भवन) पर सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था।

      20 दिसम्बर ,2018 को प्रात:  लाल परेड स्टेडियम से साँची तक 40 km साइकिल यात्रा निकाली गई, जिसमे 1,000 से अधिक साइक्लिस्ट ने भाग लिया।

      कलेक्टर सुदाम खाड़े के निर्देशन और कमिश्नर , food safety  मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग और खाद्य विभाग के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार वर्मा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कड़ी मेहनत के कारण भोपाल को देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

देवेन्द्र कुमार वर्मा , मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, भोपाल

Share:


Related Articles


Leave a Comment