कांग्रेस मेनिफेस्टो 2019 से सोनिया गांधी नाखुश, मचा हड़कंप!

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जारी किए गए कांग्रेस मेनिफेस्टो 2019 पर विवाद गरमा गया है। कांग्रेस मेनिफेस्टो 2019 पर खड़ा हुआ विवाद लगातार गहराता हुआ जा रहा है। इस पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस मेनिफेस्टो 2019 को लेकर सवाल उठाए तो अब कांग्रेस में ही आवाज उठी है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी कांग्रेस मेनिफेस्टो 2019 के कवर पेज से नाराज़ है, वे इस पर राहुल की छोटी तस्वीर से नाराज बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि कवर पेज पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की तस्वीर का साइज काफी छोटा है और इससे उनकी माँ सोनिया गांधी खुश नहीं है। जानकारी के मुताबिक़, कांग्रेस मेनिफेस्टो 2019 के फ्रंट पेज से नाराज सोनिया गांधी ने घोषणापत्र कमेटी के सदस्य राजीव गौड़ा को फटकार भी लगाई है और इस पर सोनिया का कहना है कि घोषणापत्र का कवर पेज आकर्षित होना चाहिए।

सोनिया गांधी का मानना है कि इसमें जो तस्वीर लगी है, वह बड़ी होनी चाहिए थी, जो छोटी तस्वीर लगी है वो प्रभावित करने वाली नहीं है। आगे सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस मेनिफेस्टो 2019 के अंदर की बातें अच्छी हैं, लेकिन कवर प्रभावित करने वाला बिल्कुुल भी नहीं है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment