चुनाव 2019: BJP मेनिफेस्टो 2019 यहां से करें डाउनलोड

BJP HINDI MANIFESTO : चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र 2019 जारी कर दिया है। भाजपा का घोषण पत्र 48 पन्नों का है जिसे संकल्प पत्र (संकल्पित पत्र) नाम दिया गया है। भाजपा का घोषणा पत्र 2019 जारी करने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित शीर्ष भाजपा नेता मौजूद रहे।

BJP Manifesto 2019 PDF : भाजपा घोषणा पत्र 2019 का पीडीएफ डाउनलोड यहां से करें 

भारतीय जनता पार्टी BJP लोकसभा चुनाव 2019 के संकल्प पत्र में किसानों, युवाओं, राष्ट्रीय सुरक्षा और महिलाओं पर विशेष फोकस की है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राम मंदिर को लेकर सभी तरह की संभावनाएं तलाशी जाएंगी और सौहार्दपूर्ण माहौल में जल्द राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ हमारी सरकार किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेगी. सुरक्षा बलों को आतंकवादियों का सामना करने के लिए फ्री हैंड नीति जारी रहेगी. राजनाथ सिंह ने कहा कि इस संकल्प पत्र के माध्यम से हम नए भारत के निर्माण में 130 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को विज़न डॉक्यूमेंट के रूप में पेश कर रहे हैं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment