66 साल की उम्र में अरुण जेटली का निधन, एम्स में नेताओं की लगी भीड़

Arun Jaitley News : लंबी बीमारी के बाद आज करीब 66 साल की उम्र में भाजपा नेता पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का एम्स अस्पताल में निधन हो गया। निधन की खबर मिलते देशभर में शोक की लहर है। डॉक्टर के अनुसार अरुण जेटली की हालत कई दिनों से खराब चल रही थी अचानक सांस लेने की समस्या शुरू हुई। जिसके बाद उन्हे लाइफ सपोर्ट सिस्टम रखा गया।

दिल्ली एम्स में थे भर्ती

अरुण जेटली को 9 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की कई दिनों से हालत नाजुक बनी थी। जिसके बाद उन्हे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला और अन्य शीर्ष नेता उनको देखने एम्स पहुंचे थे।

2018 में हुआ था किडनी प्रत्यारोपण

मई 2018 में जेटली का किडनी प्रत्यारोपण हुआ था। इसके बाद जेटली के बाएं पैर में सॉफ्ट टिशू कैंसर हो गया, जिसकी सर्जरी के लिए वह इस साल की शुरुआत में अमेरिका भी गए थे। तबीयत खराब होने के कारण ही उन्होंने 2019 का आम चुनाव नहीं लड़ा था और मंत्रिमंडल में शामिल होने से भी इनकार कर दिया था।

1952 में हुआ था जन्म

अरुण जेटली का जन्म 28 दिसम्बर 1952 को नई दिल्ली में हुआ था। पत्नी का नाम संगीता जेटली। अरुण जेटली भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता एवं प्रसिद्ध अधिवक्ता और पूर्व भारत के वित्त मंत्री भी रहे। वे राजग के शासन में केन्द्रीय न्याय मन्त्री के साथ-साथ कई बड़े पदों पर आसीन थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment