बीजेपी विजय संकल्प सभा का शंखनाद, देगी 5 साल के काम का जवाब

भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अब जनता को अपने 5 साल के कामों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेगी। बीजेपी BJP  Lok Sabha elections 2019 के तैयारियों के बीच 24 मार्च यानि रविवार से  'विजय संकल्प सभा' के जरिये अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रही है। भाजपा पूरे देश में 24 और 26 मार्च के बीच अभियान करेगी। इस दौरान भाजपा 5 साल के कामकाज और चुनाव अभियान का पूरा प्रचार करेगी। 
 
इस अभियान में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के कई नेता शामिल होंगे। इतना ही नहीं लोकसभा उम्मीदवारों के बीच जाकर विजय संकल्प सभा को संबोधित भी करेंगे।  राजनाथ सिंह 24 मार्च को लखनऊ और 26 मार्च को दिल्ली में विजय संकल्प सभा को संबोधित संबोधित करेंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment