आपके सितारे - आज का राशिफल जानिए पं. राजेश दुबे से

मेष - स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। शत्रुभय रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जोखिम न लें।

वृष - बुरी सूचना मिलने से तनाव रहेगा। दौड़धूप अधिक रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शारीरिक कष्ट संभव है।

मिथुन - मेहनत का फल मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। चिंता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।

कर्क - स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। शुभ सू‍चना मिलेगी। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। बेचैनी रहेगी।

सिंह - भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें।

कन्या - कुबुद्धि हावी रहेगी। कुसंगति से बचें। व्ययवृद्धि होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।

तुला - व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।

वृश्चिक - कार्यस्‍थल पर सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। तनाव रहेगा।

धनु - अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

मकर - वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, धैर्य रखें।

कुंभ - राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। जोखिम न लें। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनार्जन होगा।

मीन - रोजगार में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। उन्नति होगी। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment