Vigyan Mela 2019: वैज्ञानिक अविष्कारों का ज्ञान हिन्दी भाषा में जरूरी

भोपाल. Vigyan Mela 2019: जनसंपर्क, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि विज्ञान आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। बच्चों की रूचि विज्ञान में बढ़ाने के लिये जरूरी है कि उन्हे मातृभाषा में विज्ञान का ज्ञान जरूर उपलब्ध कराया जाये। मंत्री श्री शर्मा ने आज Bhopal Vigyan Mela भोपाल विज्ञान मेला 2019 के 8 वें संस्करण का शुभारंभ किया। भेल दशहरा मैदान में 5 दिवसीय भोपाल विज्ञान मेला के शुभारंभ में डीआरडीओ डायरेक्टर डॉ. यू राजा बाबू, निर्देशक सीएसआईआर डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. एनपी शुक्ला, डॉ. मनोज पटेरिया और एमपीसीएसटी के डीजी डॉ आर्या सहित अन्य वैज्ञानिक मौजूद थे।

ये भी पढ़े - सीएम कमलनाथ ने आवासहीनों को दिया बड़ा तोहफा

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की दूरदर्शिता थी कि उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर आदि केन्द्रों की आधारशिला रखी और इसी का परिणाम है कि भारत परमाणु संपंन देशा बना। अंतिरक्ष के क्षेत्र में भारत ने कामयाबियां हासिल की। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में छोटे-छोटे अविष्कार करने वाले बच्चे आगे चलकर बड़े-बड़े अविष्कार करते हैं। बच्चों की रूचि विज्ञान के प्रति बढ़ाने के लिये प्रदेश में बच्चों को मातृभाषा हिन्दी में विज्ञान का ज्ञान देना चाहिये।

ये भी पढ़े - सेना की भर्ती रैली 7 से 16 नवम्बर तक

डॉ. राजा बाबू को विज्ञान प्रतिभा सम्मान 2019

मिशन शक्ति डीआरडीओ साइंटिस्ट डॉ यू राजा बाबू को विज्ञान प्रतिभा सम्मान 2019 से सम्मानित किया गया। डॉ. राजा बाबू के रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में किये गये कार्यों और इनके लिये उनको मिले पुरस्कार, सम्मान की जानकारी और विज्ञान के क्षेत्र में प्राप्त उपल्बधियों पर केन्द्रित सम्मान पत्र का वाचन भी किया गया।

ये भी पढ़े - बारिश ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

पुष्पहारों से नहीं हुआ स्वागत

मंत्री श्री शर्मा ने विज्ञान मेला शुभारंभ कार्यक्रम में पुष्पहार और स्वागत से यह कह कर मना कर दिया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान नाव डूबने की दुखद घटना में नगर के 11 युवकों की मृत्यु होने से नगर शोकमग्न हैं। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक डॉ. यू राजा बाबू से भी भोपाल नगर में विज्ञान मेले में आगमन पर उनका पुष्पहार से स्वागत नहीं करने पर क्षमा मांगी।

ये भी पढ़े - समाज में वैज्ञानिक सोच का विकास आवश्यक

एप्लाइड इननोवेटिव रिसर्च जर्नल का विमोचन

मंत्री श्री शर्मा ने वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये गये अनुसंधानों के शोध पत्रों के रिसर्च जर्नल का भी विमोचन किया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment